उत्तर पश्चिम रेलवे के डूंगरपुर – बांसवाड़ा – रतलाम नई लाइन परियोजना में अब तक 646 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित : रेल मंत्री

डूंगरपुर – बांसवाड़ा – रतलाम नई लाइन परियोजना

उत्तर पश्चिम रेलवे के रतलाम-बांसवाड़ा-डूंगरपुर (189 किमी) नई लाइन परियोजना में अब तक, कुल आवश्यक 1,736 हेक्टेयर भूमि में से 646 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। मार्च 2026 तक 243 करोड़ रुपए का व्यय उपगत किया गया है।

राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखित जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने दिनांक 07.08.2026 को बताया कि राजस्थान सरकार और रेल मंत्रालय के बीच 50:50 लागत-साझाकरण के आधार पर 2083 करोड़ रुपए की लागत पर स्वीकृति दी गई थी। इस परियोजना के लिए भूमि भी राजस्थान राज्य सरकार द्वारा अपनी लागत पर प्रदान की जाएगी।

नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार नई लाइन

इसके अलावा, बांसवाड़ा क्षेत्र में संपर्कता बढ़ाने के लिए, नीमच-बांसवाड़ा-दाहोद-अलीराजपुर-नंदुरबार नई लाइन (380 किमी) के लिए सर्वेक्षण हेतु परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने  के लिए भी स्वीकृत किया गया है।

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के पश्चात्, परियोजना की स्वीकृति के लिए राज्य सरकारों सहित विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श और आवश्यक अनुमोदन जैसे नीति आयोग, वित्त मंत्रालय आदि के मूल्यांकन की आवश्यकता होती है। चूंकि परियोजनाओं की स्वीकृति एक सतत और गतिशील प्रक्रिया है, सटीक समय-सीमा विभिन्न हितधारकों द्वारा मूल्यांकन और अनुमोदन पर निर्भर करती है।

चालू परियोजनाएं

राजस्थान राज्य में रेल अवसंरचना को और बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित कार्य किए जा रहे हैं :

परियोजना का नामलागत (करोड़ रु. में)
पुष्कर-मेड़ता नई लाइन (51 कि.मी.)800
तरंगा हिल–आबू रोड नई लाइन (116 कि.मी.)3,198
रामगंजमंडी-भोपाल नई लाइन (277 कि.मी.)5,073
निमच-बड़ी सादड़ी नई लाइन (48 कि.मी.)896
मेड़ता सिटी – मेड़ता रोड स्टेशन (56 कि.मी.) पर रास नई लाइन और बाईपास947
ग्वालियर-श्योपुरकलां आमान परिवर्तन (284 कि.मी.)3,947
धौलपुर-सिरमथरा आमान परिवर्तन (145 कि.मी.)747
अजमेर-चित्तौड़गढ़ आमान परिवर्तन (420 कि.मी.)1,834
नाथद्वारा – देवगढ़ मदरिया आमान परिवर्तन (83 कि.मी.)1,597
मथुरा-झाँसी तीसरी लाइन (274 कि.मी.)5,961
आगरा फोर्ट- बांदीकुई दोहरीकरण (150 कि.मी.)988
सवाई माधोपुर-जयपुर दोहरीकरण (131 कि.मी.)1,204
लूनी-भीलड़ी दोहरीकरण (272 कि.मी.)3,086
अजमेर-चंदेरिया दोहरीकरण (178 कि.मी.)1,635
रेवाड़ी-खाटूवास दोहरीकरण (28 कि.मी.)352
उमरा-देबारी दोहरीकरण (25 कि.मी.)492
रींगस-सीकर दोहरीकरण (50 कि.मी.)470
नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन (568 कि.मी.)16,403

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *