पूर्वोत्तर-रेलवे लखनऊ मण्डल ने चलाया ’मेरी सहेली’ विशेष अभियान

वर्तमान में आगामी त्योहारों (दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व) को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहार स्पेशल गाड़ियां संचालित की गयी है व पूर्व से भी कुछ स्पेशल गाड़ियां संचालित है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल से ओरिजनेट/टर्मिनेट होने वाली तथा गुजरने वाली गाड़ियों में त्योहारों की भीड़ के दौरान महिला यात्रियों की विशेष सुरक्षा हेतु रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के निर्देशानुसार ‘‘मेरी सहेली‘‘ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल विभाग,  लखनऊ मण्डल पूउरे द्वारा महिला यात्रियों को विशेष सुरक्षा प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। लखनऊ जं. एवं गोरखपुर जं0 पर युवा महिला उपनिरीक्षक एवं महिला आरक्षियों की ‘‘मेरी सहेली‘‘ टीम गठित की गयी है।

यह टीम मण्डल से संचालित होने वाली गाड़ियों को प्रस्थान होने से पूर्व सभी कोचों विशेषकर महिला कोचों में जाकर महिला यात्रियों से मिलकर उन्हें सुरक्षा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी प्रदान कर रही है।

महिला यात्रियों को किसी असुरक्षा/संकटग्रस्त स्थिति में रेलवे सुरक्षा बल हेल्प लाईन नं.-182 डायल करने के बाबत बताया जा रहा है व बीच के रास्तो में पड़ने वाले सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के सी.यू.जी./लैण्ड लाईन नम्बर उपलब्ध कराये जा रहे है। जो यात्री गाड़ी अन्य क्षेत्रीय रेलवे एवं मण्डल से लखनऊ मण्डल पूउरे के क्षेत्राधिकार में आ रही है/गुजर रही है उन गाड़ियों को अटेण्ड कर महिला यात्रियों से कुशल क्षेम पूछा जा रहा है व उनसे बीते यात्रा के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही।

महिला यात्रियों की सुरक्षा सम्बन्धित विशेष सलाह पर अमल किया जा रहा है। ‘‘मेरी सहेली‘‘ टीम द्वारा गाड़ी के गन्तब्य स्टेशन पर पंहुचने के उपरान्त महिला यात्रियों की सुरक्षा के सम्बन्ध में सम्बन्धित रेलवे स्टेशन/रेसुबल पोस्टों से फीड बैक लिये जा रहे है। इसके लिए रेसुबल द्वारा एक विशेष साफ्टवेयर तैयार किया गया है जिस पर उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही की ‘‘Realtime monitoring‘‘ की जा रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *