रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम रेलवे भावनगर परा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य को मिली स्वीकृति

यात्रियों को बेहतरसुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने तथा भावनगर क्षेत्र में रेल परिचालन क्षमता को और सुदृढ़ करने की दिशा में पश्चिम रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। रेलवे बोर्ड द्वारा भावनगर परा यार्ड के व्यापक रीमॉडलिंग एवं उन्नयन कार्य के लिए लगभग ₹125 करोड़ की लागत वाली परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश वर्मा ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने के बाद भावनगर क्षेत्र में रेल परिचालन को नई गति मिलेगी। भावनगर टर्मिनस पर परिचालन संबंधी दबाव कम होगा तथा भविष्य में अधिक संख्या में ट्रेनों के संचालन की क्षमता विकसित होगी। इससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

परियोजना के अंतर्गत भावनगर परा यार्ड में एक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा तथा मौजूदा प्लेटफॉर्म को चौड़ा किया जाएगाजिससे यात्रियों के आवागमन में और सुविधा होगी।यात्रियों के लिए नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण किया जाएगा तथा मौजूदा फुट ओवर ब्रिज का विस्तार किया जाएगा।

स्टेशन परिसर एवं यात्री क्षेत्रों में बेहतर एवं उन्नत यात्री सुविधाओं का विकास किया जाएगा। यार्ड रीमॉडलिंग के तहत 4 नई लूप लाइनों का निर्माण किया जाएगा, 1 नई इंजन रिवर्सल लाइन विकसित की जाएगी।

ट्रेनों की स्टेब्लिंग एवं मेंटेनेंस संबंधी सुविधाओं को भावनगर परा में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे भावनगर टर्मिनस पर परिचालन क्षमता का बेहतर उपयोग संभव होगा और वहां अधिक ट्रेनों के संचालन के लिए अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध होगी। सड़क यातायात को सुचारु बनाने के लिए नए रेल अंडरपास (RUB) का निर्माण किया जाएगा।

इस व्यापक उन्नयन से भावनगर परा यार्ड के रेल परिचालन की क्षमता एवं दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यार्ड में अतिरिक्त लाइनेंस्टेब्लिंग एवं मेंटेनेंस सुविधाएं विकसित होने से ट्रेनों के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित किया जा सकेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *