सुरेन्द्रनगर-राजकोट सेक्शन में डबल ट्रैक के कार्य के चलते 2 मई तक रेल यातायात होगा प्रभावित 

राजकोट मंडल के सुरेन्द्रनगर-राजकोट सेक्शन में स्थित दिगसर-मुलीरोड स्टेशनों के बीच डबल ट्रैक कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते 23.04.2022 से लेकर 02.05.2022 तक रेल यातायात प्रभावित होगा। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

रद्द की गयी ट्रेनें:

·        ट्रेन नं 22959 वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 24.04.2022 से लेकर 01.05.2022 तक रद्द। 

·        ट्रेन नं 22960 जामनगर-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 25.04.2022 से लेकर 02.05.2022 तक रद्द। 

आंशिक रूप से रद्द की गयी ट्रेनें:

·        ट्रेन नं 19209 भावनगर-ओखा एक्सप्रेस को 25.04.2022 से लेकर 30.04.2022 तक भावनगर से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-ओखा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

·        ट्रेन नं 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस को 26.04.2022 से लेकर 01.05.2022 तक सुरेन्द्रनगर से लेकर भावनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन ओखा-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

·        ट्रेन नं 19119 अहमदाबाद-सोमनाथ इंटरसिटी एक्सप्रेस को 24.04.2022 से  लेकर 01.05.2022 तक अहमदाबाद से लेकर सुरेन्द्रनगर तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सुरेन्द्रनगर-सोमनाथ के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

·        ट्रेन नं 19120 सोमनाथ-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस को 24.04.2022 से  लेकर 01.05.2022 तक सुरेन्द्रनगर से लेकर अहमदाबाद तक चलाया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन सोमनाथ-सुरेन्द्रनगर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। 

गौर तलब है कि उपरोक्त उल्लेख की गयी सभी तारीखेँ ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान की है। 

24.04.2022 से लेकर 01.05.2022 तक मार्ग में रेगुलेट (लेट) होने वाली ट्रेनें:

·        ट्रेन नं 12268 हापा-मुंबई सेंट्रल दुरंटो एक्सप्रेस प्रतिदिन 30 मिनट

·        ट्रेन नं 19015 मुंबई सेंट्रल-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस प्रतिदिन 10 मिनट

·        ट्रेन नं 19578 जामनगर-तिरुनलवेली एक्सप्रेस प्रति रविवार 25 मिनट

·        ट्रेन नं 22939 हापा-बिलासपुर एक्सप्रेस प्रति रविवार 25 मिनट 

·        ट्रेन नं 22924 जामनगर-बांद्रा हमसफर एक्सप्रेस प्रति रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को 25 मिनट

     उल्लेखनीय है कि तारीख 23.04.2022 व 24.04.2022 को भावनगर से चलनेवाली ट्रेन नं 19209 भावनगर-ओखा एक्सप्रेस तथा तारीख 24.04.2022 व 25.04.2022 को ओखा से चलने वाली ट्रेन नं 19210 ओखा-भावनगर एक्सप्रेस जिसे पूर्व में आंशिक रूप से रद्द किया गया था उसे विद्यार्थियों की GSSSB परीक्षा के मद्देनज़र उपरोक्त बताए गए दो दिनों के लिए फिर से बहाल किया गया है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!