दपूमरे नागपुर मंडल: वडसा–गड़चिरोली नई रेल लाइन प्री – नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य हेतु गाड़ियां रहेंगी प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में वडसा-गड़चिरोली नई रेल लाइन के महत्वपूर्ण कार्य के अंतर्गत वडसा यार्ड में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसी क्रम में दिनांक 06.06.2026 को प्री – नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 07.06.2026 को नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

दिनांक 06 जून 2026 को प्री – नॉन इंटरलॉकिंग के तहत 4:00 घंटे का कार्य निर्धारित है, जिसमें इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पॉइंट नंबर 32 (डाउन साइड) को हटाकर प्लेन ट्रैक बिछाने एवं पुराने ट्रैक का नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य के दौरान किसी भी लाइन को ब्लॉक नहीं किया जाएगा।

इसके पश्चात दिनांक 07 जून 2026 को शाम 19:00 बजे से 08 जून 2026 की रात्रि 00:00 बजे तक कुल 5:00 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में सीटीआर रैंक के माध्यम से नए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के साथ सभी आउटडोर गियर की पैचिंग एवं स्टेशन का कमीशनिंग कार्य किया जाएगा।

उक्त कार्यों के कारण कुछ मेमू/पैसेंजर गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिसका विवरण इस प्रकार है –

(1) गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह–गोंदिया) दिनांक 07.06.2026 को बल्लारशाह से प्रस्थान नहीं करेगी।

(2) गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया–बल्लारशाह) दिनांक 07.06.2026 को गोंदिया से प्रस्थान नहीं करेगी।

(3) गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह–गोंदिया) दिनांक 08.06.2026 को बल्लारशाह से प्रस्थान नहीं करेगी।

(4) गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया–बल्लारशाह) दिनांक 07.06.2026 को गोंदिया से प्रस्थान नहीं करेगी।

(5) गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया–वडसा) दिनांक 07.06.2026 को गोंदिया से प्रस्थान नहीं करेगी।

(6) गाड़ी संख्या 68808 (वडसा–चांदा फोर्ट) दिनांक 08.06.2026 को वडसा से प्रस्थान नहीं करेगी।

(7) गाड़ी संख्या 68805 (चांदा फोर्ट–गोंदिया) दिनांक 08.06.2026 को चांदा फोर्ट से प्रस्थान नहीं करेगी।

इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत वडसा यार्ड का सीधा जुड़ाव गड़चिरोली नई रेल लाइन से हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में रेल संपर्क बेहतर होगा, यातायात अधिक सुगम होगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!