
दिनांक 23 मार्च को मध्य/पूर्व वृत (मुंबई) के रेल संरक्षा आयुक्त श्री गुरू प्रकाश द्वारा नवनिर्मित सतना-रीवा डबल लाइन परियोजना के अंतर्गत बघाई रोड से तुर्की के मध्य सघन संरक्षा निरीक्षण किया गया।

बघाई रोड-तुर्की खंड पश्चिम मध्य रेलवे के ललितपुर –सिंगरौली नई लाइन परियोजना का अंश है।

निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा ट्रैक की गुणवत्ता, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, ब्रिज संरचनाएं, गर्डर, स्पान, स्लीपर, बैलास्ट, ग्लूड जॉइंट, इंप्रूव्ड SEJ, ओएचई (OHE) लाइन, समपार फाटक, स्टेशन यार्ड सहित विभिन्न तकनीकी एवं संरक्षा संबंधी पहलुओं का गहन परीक्षण किया गया।
साथ ही इस सेक्शन में अधिकतम 110 किमी/घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल किया गया।
