पमरे महाप्रबंधक ने सतना–देवेन्द्र नगर रेलखंड का किया निरीक्षण; न्यू कमीशनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

दिनांक 08.10.2026 को पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह द्वारा सतना–देवेन्द्र नगर रेलखंड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेलखंड पर चल रहे न्यू कमीशनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं शेष कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। महाप्रबंधक ने बरेठिया, फुलवारी, नागोद एवं देवेन्द्र नगर स्टेशनों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु आवश्यक कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

महाप्रबंधक ने बरेठिया एवं सकरिया में प्रस्तावित गुड्स शेड से माल लदान प्रारंभ करने के संबंध में क्षेत्र के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ भी चर्चा की।

इस दौरान उपलब्ध संभावनाओं, आवश्यक अधोसंरचना तथा माल लदान की संभावित व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री एकनाथ मोहकर, तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *