परे अहमदाबाद मंडल द्वारा WAG-12 इंजनों के अनुरक्षण हेतु साबरमती विद्युत लोको शेड का विकास

पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद मंडल के साबरमती स्थित विद्युत लोकोमोटिव शेड को M/s Alstom द्वारा निर्मित 300 उच्च क्षमता वाले WAG-12 मालवाहक विद्युत इंजनों के अनुरक्षण हेतु विकसित की जा रही है ।

इस ₹113.63 करोड़ अत्याधुनिक अवसंरचना परियोजना का मंडल रेल प्रबंधक अहमदाबाद  श्री वेद प्रकाश ने दिनांक 29.07.2026 को साबरमती स्थित विद्युत लोकोमोटिव शेड का विस्तृत निरीक्षण किया तथा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

 इस परियोजना के अंतर्गत विद्युत लोको शेड का विस्तार, अत्याधुनिक मरम्मत सुविधाओं का विकास, बोगी ड्रॉप पिट, व्हील अनुरक्षण सुविधाएँ, स्वचालित लोको वाशिंग प्लांट, ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) प्रणाली तथा विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी आवश्यक अवसंरचना का निर्माण किया जाएगा।

परियोजना के पूर्ण होने से WAG-12 इंजनों के अनुरक्षण की क्षमता एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे मालगाड़ियों के संचालन की दक्षता और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

 निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने प्रस्तावित अवसंरचना, रेल लाइन लेआउट तथा अनुरक्षण योजना की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों के साथ तकनीकी चर्चा की।

उन्होंने निर्देश दिए कि साबरमती विद्युत लोको शेड का विकास नागपुरदाहोदरोज़ा एवं सहारनपुर के आधुनिक विद्युत लोको शेडों की सर्वोत्तम अनुरक्षण प्रणालियों एवं सुविधाओं के अनुरूप किया जाए, ताकि अनुरक्षण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा, विश्वसनीयता तथा कार्यकुशलता के उच्चतम मानक सुनिश्चित किए जा सकें।

 श्री वेद प्रकाश ने यह भी निर्देशित किया कि कार्य प्रारंभ करने से पूर्व वर्तमान लेआउट योजना में आवश्यक तकनीकी संशोधन एवं सुधार शामिल किए जाएँ, जिससे भविष्य की परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक, सुरक्षित, तकनीकी रूप से सक्षम एवं विश्वस्तरीय अनुरक्षण सुविधा विकसित की जा सके।

 निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मण्डल मेकेनिकल इंजीनियर लोकोमोटिव शेड, साबरमती श्री एस.पी. गुप्ता सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं विद्युत लोको शेड, साबरमती के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *