परे राजकोट मंडल : जामनगर यार्ड में विंडमिल लाइन के ट्रैक लेआउट में सुधार

पश्चिम रेलवे, राजकोट मंडल ने जामनगर रेलवे यार्ड में विंडमिल लाइन के फोर्स्ड ट्रैक लेआउट का सुधार कार्य पूरा कर लिया है। इस सुधार से संबंधित स्थान पर ट्रैक की ज्योमेट्री को अधिक सुचारु बनाया गया है।

जामनगर यार्ड में प्वाइंट संख्या 107 के आगे विंडमिल लाइन की ओर ट्रैक के एक हिस्से में लगातार वक्र होने के कारण लेआउट अपेक्षाकृत जटिल था। सुधार कार्य के तहत रिवर्स कर्व को अंदर की ओर स्थानांतरित किया गया तथा ट्रैप प्वाइंट को राजकोट छोर (Rajkot End) की ओर शिफ्ट किया गया। इससे ट्रैप प्वाइंट के पहले और बाद में मौजूद अनावश्यक वक्रों को सीधा करने और ट्रैक की ज्योमेट्री को बेहतर बनाने में मदद मिली।

यह सुधार कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्व में इसी स्थान पर ट्रेन के पटरी से उतरने (Derailment) की घटना हुई थी। वर्तमान सुधार से इस स्थान पर ट्रैक की ज्योमेट्री अधिक संतुलित हुई है, जिससे ट्रेन के पटरी से उतरने के संभावित जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी। 

इस कार्य को जामनगर यार्ड के दोहरीकरण कार्य के दौरान उपलब्ध कार्य-अवसर के साथ समन्वय करते हुए पूरा किया गया, जिससे रेल यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव को न्यूनतम रखा जा सका।

ट्रैक की वक्रता की डिग्री (Degree of Curve) कम होने से भविष्य में इस स्थान पर ट्रैक के रखरखाव के लिए आवश्यक प्रयास भी कम होंगे। इससे रेलवे के रखरखाव संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *