
पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल के आरओएच (रूटीन ओवरहॉल) फ्रेट डिपो ने अक्टूबर 2026 में 241 वैगनों का अनुरक्षण कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक आरओएच आउटटर्न दर्ज किया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में 240 वैगनों के अनुरक्षण का रिकॉर्ड था। बेहतर अनुरक्षण कार्य से माल परिवहन के लिए वैगनों की उपलब्धता बढ़ाने और मालगाड़ियों के सुचारु एवं सुरक्षित परिचालन में मदद मिलती है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक माल डिब्बों के अनुरक्षण एवं परीक्षण के विभिन्न क्षेत्रों में भी सुधार दर्ज किया गया है। यार्ड परीक्षण का औसत पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि के 4.2 परीक्षण प्रतिदिन से बढ़कर 4.7 परीक्षण प्रतिदिन हो गया है, जो 11.5 प्रतिशत की वृद्धि है।

इसी प्रकार सिकलाइन में मरम्मत किए जाने वाले वैगनों का औसत मासिक आउटटर्न 377.6 से बढ़कर 442.3 वैगन हो गया है। इसमें 17.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अक्टूबर 2026 में कोटा मंडल में पहली बार बीसीएफसीएम (BCFCM) रेक का परीक्षण भी प्रारंभ किया गया। इससे फ्लाई ऐश की लोडिंग के लिए आवश्यक वैगनों की जांच एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने में सुविधा मिली है और माल परिवहन क्षमता को बढ़ावा मिला है।
