
दिनांक 23.09.26 को मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे धनबाद, श्री अखिलेश मिश्र द्वारा धनबाद-पाथरडीह रेलखंड का निरीक्षण किया गया |

निरीक्षण के क्रम में प्रधानखांटा-पाथरडीह दोहरीकरण रेल लाइन में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा पाथरडीह रेलवे स्टेशन एवं पाथरडीह वैगन डिपो का भी निरीक्षण किया गया | उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ उनके हितों एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |
