
दिनांक 12 जुलाई 2026 को उत्तर मध्य रेलवे, झाँसी मंडल के खुरहंड–अतर्रा रेलखंड स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 472 का खुरहंड स्टेशन के साथ इंटरलॉकिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर कमीशन किया गया।
इस कार्य हेतु दोपहर 13:55 बजे से 14:10 बजे तक डिस्कनेक्शन मेमो लेकर निर्धारित समयावधि में सभी तकनीकी कार्य सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न किए गए। इंटरलॉकिंग कार्य के अंतर्गत लेवल क्रॉसिंग पर POLB (Global Make) आधारित इंटरलॉकिंग प्रणाली के साथ आधुनिक स्लाइडिंग बूम लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त Efftronics Make का RTU, JMV Make का ELD तथा RT Vision का फ्यूज अलार्म सिस्टम भी स्थापित किया गया है, जिससे फाटक की निगरानी एवं संचालन और अधिक सुरक्षित एवं विश्वसनीय हो सकेगा।
निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए STATCON ENERGIAA Make का IPS तथा 200 AH क्षमता का बैटरी बैंक भी स्थापित किया गया है। साथ ही नई प्रणाली के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन हेतु सभी गेटमैनों को आवश्यक प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग प्रदान की गई।
इस कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने से लेवल क्रॉसिंग की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में वृद्धि होगी तथा रेल एवं सड़क यातायात का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा।
