उत्तर रेलवे चलाएगा दो विशेष शताब्दी एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे (उरे), त्योहार की भीड़ के मद्दे नज़र रखते हुए दो शताब्दी स्पेशल एक्सप्रेस चलाएगा।

20 अक्टूबर से उरे ट्रेन नंबर 02033/34 नई दिल्ली- कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल चलाएगा।

ट्रेन संख्या  02033 , कानपुर सेंट्रल – नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल  प्रत्येक दिन 0600 बजे  कानपुर से रवाना होगी  और  11 बजकर 40 मिनट  पर  नई दिल्ली पहुंचेगी।

वापसी में, 02034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी स्पेशल नई दिल्ली से 1530 बजे  प्रस्थान करेगी  और  उसी दिन  2045 बजे  कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी ।

यह  विशेष  ट्रेन  नवम्बर 30,2020 तक  cचलेगी।

ट्रेन दोनों दिशाओं में इटावा, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

हबीबगंज शताब्दी स्पेशल

ट्रेन संख्या 02001/02 नई दिल्ली-हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल अक्टूबर 17,2020 से शुरू होगी।

ट्रेन संख्या 02002 नई दिल्ली – हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल नई दिल्ली से 0530 बजे प्रस्थान करेगी  और  उसी दिन 1425 घंटे पर हबीबगंज पहुंचेगी ।

वापसी  में, 02001 हबीबगंज-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल हबीबगंज से  1500 घंटे  पर प्रस्थान करेगी  और  उसी दिन 2355 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

ट्रेन  दोनों दिशाओं  में  मथुरा जंक्शन, आगरा छावनी, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर और भोपाल स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!