परे अहमदाबाद मंडल: तारंगाहिल–अंबाजी–आबू रोड नई लाइन परियोजना का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल तारंगाहिल–अंबाजी–आबू रोड नई रेल लाइन परियोजना के विभिन्न निर्माण गतिविधियां तेजी से प्रगति पर हैं।

परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है। निर्माण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ठेके आवंटित किए जा चुके हैं। निर्धारित समय-सीमा में परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित कार्यों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

तारंगाहिल–अंबाजी–आबू रोड नई रेल लाइन लगभग 117 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसे वर्ष 2022-23 में लगभग ₹3,000 करोड़ की स्वीकृत लागत के साथ मंजूरी दी गई थी। परियोजना की अंतिम संशोधित कुल लागत लगभग ₹3,050 करोड़ है।

परियोजना के अंतर्गत 15 स्टेशन बनाए जा रहे है, जिनमें 8 क्रॉसिंग स्टेशन एवं 7 हॉल्ट स्टेशन शामिल हैं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाली इस रेल लाइन पर 11 सुरंगों, 54 बड़े पुलों, 151 छोटे पुलों, 8 रोड ओवर ब्रिज तथा 54 रोड अंडर ब्रिज/सीमित ऊंचाई के पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। यह विद्युतीकृत रेल मार्ग होगा।

इस रेल लाइन के माध्यम से अंबाजी स्थित शक्तिपीठ, तारंगाहिल के जैन तीर्थस्थल, माउंट आबू तथा दिलवाड़ा जैन मंदिर जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। यह परियोजना अहमदाबाद–आबू रोड रेल मार्ग के लिए एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्रीय परिवहन एवं माल ढुलाई को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *