राजकोट मंडल के तीन कर्मचारियों को अवार्ड

रेल संरक्षा (सेफ्टी) में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकोट मंडल के तीन कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री परमेश्वर फुंकवाल द्वारा मेडल तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अगस्त 2020 के महीने में रेल संरक्षा में बेहतरीन कार्य के लिए इन कर्मचारियों को यह अवार्ड दिया गया है।  पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है:

1.  श्री घनश्याम लक्ष्मण (पॉइंट्स मेन-लखतर): इनहोने 3 अगस्त, 2020 को पिपावव पोर्ट साईडिंग से जयपुर डिविजन जा रही मालगाड़ी के वेगन में स्पार्क देखकर तुरंत उसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी तथा समय रहते गाड़ी को रुकवाया।

2.  श्री अजय कुमार (स्टेशन मास्टर-जालिया देवाणी): इनहोने 3 अगस्त, 2020 को कोनकोर साईडिंग खोडियार से विंडमिल जा रही मालगाड़ी के वेगन में से धुआँ निकलता देखकर तुरंत गाड़ी को रुकवा कर जांच करवायी।

3.  श्री चंदन कुमार (स्टेशन मास्टर-हड़मतिया): इनहोने 6 अगस्त, 2020 को हापा से साबरमती जा रही मालगाड़ी के वेगन में स्पार्क देखकर तुरंत ट्रेन को रुकवाकर जांच करवायी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *