उत्तर पश्चिम रेलवे: चूरू – दुधवाखरा रेल खंड दोहरीकरण कार्य पूर्ण

उत्तर पश्चिम रेलवे के चूरू – दुधवाखरा रेल खंड के 27.98 किमी के दोहरीकरण कार्य को ऑटो सिग्नलिंग के साथ 24.01.2026 को पूरा कर लिया गया है। यह रेल खंड रेवाड़ी-बीकानेर रेल लाइन पर रतनगढ़-सादुलपुर के मध्य स्थित है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चूरू – सादुलपुर खंड के दोहरीकरण कार्य को जनवरी 2024 में मंजूरी दी गई थी और मंजूरी के 2 वर्षों के भीतर ही खंड का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। दुधवाखरा- सादुलपुर के बीच शेष 50 प्रतिशत खंड को मार्च 2026 तक पूरा करने की योजना है।

इस कार्य में मौजूदा 7 कर्वों को घुमाकर 2 स्थायी गति प्रतिबंध ( परमानेंट स्पीड रेस्ट्रिक्शंस) हटाए गए हैं। इस कार्य में एक समपार (लेवल क्रॉसिंग) को भी हटाया गया है।

रेलवे लाइन के दोहरीकरण से नेटवर्क क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों में देरी कम होगी और यात्री एवं माल ढुलाई दोनों सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *