पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल: वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियाँ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्री यातायात से 1409.18 करोड़ रुपये एवं माल लदान से 245.53 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। पार्सल आय के क्षेत्र में 17.72 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड आय दर्ज की गई।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित 70वें रेल सेवा पुरस्कार-2025 समारोह के अवसर पर महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर द्वारा विगत वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मण्डल के कुल 255 कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत पुरस्कार प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ मंडल की उपलब्धियाँ कर्मचारियों की निष्ठा, कार्यकुशलता एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं।

आधारभूत संरचना विकास

आधारभूत संरचना विकास के तहत गोरखपुर कैंट-गोरखपुर तीसरी लाइन (3.8 ट्रैक किमी), करनैलगंज-घाघराघाट तीसरी लाइन (27 ट्रैक किमी) तथा बहराइच-नानपारा खंड (45 ट्रैक किमी) में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण किया गया।

साथ ही 04 नए टॉवर वैगनों का कमीशनिंग भी किया गया। क्षमता विस्तार की दिशा में सिद्धार्थनगर एवं परसा में गुड्स टर्मिनल विकसित किए गए, 11 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म सतह का विस्तार तथा 06 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म ऊँचाई वृद्धि का कार्य संपन्न हुआ। संरक्षा के क्षेत्र में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक मंडल में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

अमृत भारत स्टेशन योजना

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रामघाट, स्वामी नारायण छपिया, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोलागोकर्णनाथ,मैलानी, लखीमपुर, तुलसीपुर, खलीलाबाद एवं लखनऊ सिटी सहित अनेक स्टेशनों पर कार्य पूर्ण किए गए। यात्री सुविधाओं के विस्तार के अंतर्गत मंडल के 34 स्टेशनों पर 80 स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गईं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *