मुंबई-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन की अतिरिक्त सेवाएं

रेलवे ने मुंबई-गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन की सेवा को सप्ताह में 3 दिन से  से 6 दिन करने  का निर्णय लिया है, विवरण निम्नलिखित है।

 01093 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई – गोरखपुर त्योहार विशेष अब दिनाँक 10.4.2021, 11.4.2021, 15.4.2021, 17.4.2021 और 18.4.2021 को चलेगी ।

 इसी प्रकार 01094 गोरखपुर – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई विशेष दिनाँक 12.4.2021, 13.4.2021, 17.4.2021, 19.4.2021 और 20.4.2021 को  चलेगी।

 समय, हाल्ट और संरचना एक समान रहेंगे।

 आरक्षण पूरी तरह से आरक्षित 01093 त्योहार विशेष की अतिरिक्त सेवाओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर 09.04.2021 और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी।

 इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति है।

 यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!