अहमदाबाद – हावड़ा स्पेशल अब प्रतिदिन चलेगी

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन चलाई जा रही अहमदाबाद – हावड़ा- अहमदाबाद स्पेशल को दिनांक 07 अक्टूबर 2020 से प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है। 

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बताया कि दिनांक 07 अक्टूबर 2020 से ट्रेन संख्या 02834 हावड़ा – अहमदाबाद स्पेशल हावड़ा से प्रतिदिन चलेंगी तथा ट्रेन संख्या 02833 अहमदाबाद – हावड़ा स्पेशल 10 अक्टूबर 2020 से अहमदाबाद से प्रतिदिन चलेगी।

दोनो दिशाओं में यह ट्रेन टाटानगर तथा चक्रधरपुर स्टेशनों पर भी रुकेंगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *