पश्चिम मध्य रेल : बरखेड़ा-बुदनी घाट रेलखण्ड पर 67 ब्रिजों का निर्माण

भोपाल-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत बरखेड़ा-बुदनी घाट रेलखण्ड के बीच 67 रेल पुलों का निर्माण हो रहा है। 

पमरे के इस घाट सेक्शन में पुलों का निर्माण कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया जा रहा है। लगभग 1000 करोड़ रू. की यह परियोजना अतिमहत्वपूर्ण है।

बरखेड़ा से बुदनी के बीच कुल 26.6 किमी के रेलखण्ड पर तीसरी लाइन का निर्माण किया गया है। इस घाट सेक्शन में 13 बड़े पुलों एवं 54 छोटे पुलों का निर्माण हो रहा है। 

इस परियोजना में बन रहे 13 बड़े ब्रिजों का विवरण इस प्रकार है-

★ 10 ब्रिज 1 स्पान के (18.3 मीटर, 12.2 मीटर, 30.5 मीटर)

★ 1 ब्रिज 2 स्पान का (18.3 मीटर × 2)

★ 1 ब्रिज 3 स्पान का (18.3 मीटर × 3)

★ 1 ब्रिज 4 स्पान का ( 1×18.3 मीटर + 30.5 मीटर × 3)

   इस परियोजना में ब्रिजों एवं उसके फाॅर्मेशन के निर्माण की लागत रुपये 720 करोड़ है। आरवीएनएल द्वारा इस कार्य को गति प्रदान करते हुए जुलाई 2022 तक काम पूर्ण होने का लक्ष्य रखा है।  

ब्रिजों की मदद से संपूर्ण घाट सेक्शन में तीसरी लाईन का निर्माण किया जा रहा है। इस तीसरी लाईन निर्माण कार्य के पूरा होने से इटारसी से भोपाल के बीच तीसरी लाईन 100 प्रतिशत पूरी हो जायेगी। इस प्रकार इस सेक्शन को निम्न फायदे होंगें-

* ट्रेन संचालन को गति मिलेगी एवं अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा।

* रेलखण्ड की क्षमता में वृद्धि होगी।

पश्चिम मध्य रेल का भोपाल-इटारसी मार्ग भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण अति व्यस्त रेल खण्ड है। इस खंड पर प्रतिदिन औसतन 34 मालगाड़ियों के साथ 80 से अधिक जोड़ी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही है। इस प्रकार इस रेलखण्डों कि उपयोगिता 117  प्रतिशत है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!