माघ मेला 2021: प्रयागराज जं.एवं नैनी स्टेशन पर सुविधा एवं सुरक्षा विवरण

     माघ मेला 2021 के दौरान आये श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर कोविड -19 नियमों के अनुपालन में सुरक्षात्मक उपाय करते हुए प्रयागराज जंक्शन को पूर्णतः सुरक्षित किया गया है |

 प्रयागराज जंक्शन पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु प्रवेश द्वार पर ही साईनेज लगाये गए हैं तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाल, नीला, पीला एवं हरा रंग के 04 आश्रय हैं | 

प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 है अर्थात प्रयागराज जं0 पर लगभग 10000 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है | प्रत्येक आश्रयों में आरक्षण काउंटर,  पूछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गई है |

यात्री प्रयागराज जं. के सिटी साइड (लीडर रोड) स्थित गेट संख्या 1, 2A, 2B, 3 तथा 4 से प्रवेश कर सकेंगे, जिसका विवरण इस प्रकार है :- 

A.    विन्ध्याचल, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय जं (मुग़ल सराय जं.) की ओर जाने वाले यात्री नीले रंग के बनाये गए गेट संख्या 2A से आश्रय संख्या 2 (नीला रंग) से प्रवेश करेंगे | 

B.     नैनी, मानिकपुर, एवं सतना की ओर जाने वाले यात्री पीले रंग के बनाये गए गेट संख्या 2B से आश्रय संख्या 3 (पीला रंग) से प्रवेश करेंगे |

C.     सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर एवं कानपुर की ओर जाने वाले यात्री हरा रंग के बनाये गए गेट संख्या 3 से आश्रय संख्या 4 (हरा रंग) से प्रवेश करेंगे ।

D.    प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी एवं लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री लाल रंग के बनाये गए गेट संख्या 1 से आश्रय संख्या 1 (लाल रंग) से प्रवेश करेंगे ।

E.     इसके अतिरिक्त सभी दिशाओं के आरक्षित टिकट धारक यात्री गेट सं 4 (सफ़ेद रंग) से प्रवेश करेंगे | 

नैनी स्टेशन पर 03 तथा प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 01 यात्री  आश्रय बनाये गए है | प्रत्येक आश्रयों में आरक्षण काउंटर, पूछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गई है |

       नैनी स्टेशन पर यात्री गेट संख्या 1, 2, तथा 3 से प्रवेश कर सकेंगे जिसका विवरण इस प्रकार है :- 

A.    मानिकपुर एवं  सतना की ओर जाने वाले यात्री लाल एवं हरा रंग के बनाये गए गेट संख्या 1 से आश्रय संख्या 1 (हरा रंग) एवं 3 (लाल रंग) से प्रवेश करेंगे |

B.      सभी दिशाओं के आरक्षित टिकट धारक यात्री गेट सं 2 (सफ़ेद रंग) से प्रवेश करेंगे |

C.     विन्ध्याचल, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय जं (मुग़ल सराय जं.) की ओर जाने वाले यात्री बैगनी रंग के बनाये गए गेट संख्या 3 से आश्रय संख्या 5  (बैगनी रंग) से प्रवेश करेंगे |

इसके अतिरिक्त  वाराणसी एवं लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री प्रयाग एवं फाफामऊ स्टेशन से तथा वाराणसी एवं गोरखपुर दिशा की तरफ वाया रामनाथपुर, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, मंडुवाडीह, मऊ, भटनी की ओर जाने वाले यात्री प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी स्टेशन से भी ट्रेन पकड सकते हैं |           

        यात्रियों की सुविधा हेतु आश्रयों एवं प्लेटफार्मो पर रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे | मेले मे आये हुये श्रद्धालु ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों से सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं |

Related Posts

Got something to say? Post a comment!