मंडल रेल प्रबंधक ने किया ग्वालियर एवं शनीचरा स्टेशनों का निरीक्षण

आज दिनांक 07.09.20 को मंडल रेल प्रबंधक श्री संदीप माथुर द्वारा ग्वालियर एवं शनीचरा का निरीक्षण किया गया I उन्होंने अपने दौरे में ग्वालियर से इटावा खंड पर शनीचरा पर निर्माण अधीन अतिरिक्त लूप लाइन का निरीक्षण किया तथा स्टेशनों से माल लदान हेतु संभावनाएं देखीं, तथा अन्य और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये I श्री माथुर ने शनीचरा पर बानमौर से निकट भविष्य में शिफ्ट होने वाली स्लीपर फैक्ट्री हेतु साईट का भी निरीक्षण किया I 
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ग्वालियर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान उपलब्ध करायी जा रही यात्री सुविधाओं तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर सम्बंधित विकास कार्यों का भी जायजा लिया I उन्होंने ग्वालियर स्टेशन पर संस्थापित लगेज सैनीटाईजर के निकट वैकल्पिक सुविधा का बोर्ड लगाने हेतु आदेश दिए, जिससे यात्रियों को अवगत हो सके की उक्त सुविधा अनिवार्य नहीं, वैकल्पिक है I इसके अतिरिक्त श्री माथुर द्वारा प्लेटफार्म क्रमांक 03 के विस्तारीकरण के साथ-साथ प्लेटफार्म क्रमांक 3 व 4 पर निर्माणाधीन वाशिंग पिट लाइन का के निर्माण कार्य को देखा I उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र के सौदर्यीकरण हेतु दिशा निर्देशित किया I
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबन्धीक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नवीन दीक्षित, सहित आदि अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *