पूमरे: सिरारी-शेखपुरा के मध्य रेल पुल सं. 40 पर परमानेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन (PSR) हटा

पूर्व मध्य रेल, दानापुर मंडल के किउल-गया रेलखंड के सिरारी और शेखपुरा स्टेशनों के मध्य किमी 19/41-43 पर स्थित रेल पुल सं. 40 पर रेल संरक्षा के मद्देनजर 40किमी/घंटा की गति से ट्रेनों के परिचालन हेतु परमानेंट स्पीड रिस्ट्रिक्शन (PSR) लगाया गया था ।

दिनांक 15.04.2026 को रेल संरक्षा से जुड़े कार्य के सफलतापूर्वक पूरा कर लिए जाने के बाद अब इस पुल पर ट्रेनों की गति नियंत्रण को हटाते हुए सेक्शनल स्पीड से ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा । इससे एक ओर जहां संरक्षा में वृद्धि होगी वहीं दूसरी ओर ट्रेनों की गति बढ़ने से समयपालन में सुधार आएगा ।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!