पूमरे समस्तीपुर मंडल : रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण किया गया

आज दिनांक 14.05.2026 को संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता श्री गुरू प्रकाश द्वारा समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 12 किमी लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का रामभद्रपुर से थलवारा तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया ।

मोटर ट्रॉली निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा थलवारा से रामभद्रपुर स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया । रामभद्रपुर-थलवारा दोहरीकृत रेलखंड के हायाघाट-थलवारा के बीच बागमती नदी पर पुल स्थित है।

विदित हो कि 38 किमी लंबे समस्तीपुर-दरभंगा परियोजना के अंतर्गत अब तक 26 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है ।

आज, इस परियोजना के अंतर्गत, 12 किमी लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड दोहरीकरण के सीआरएस निरीक्षण के पश्चात, समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है ।

इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!