
दिनांक 26/03/2026 से 01/04/2026 के बीच उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के 5 रेलवे स्टेशन – बिजौली (BJI), सिंहपुर डुमरा (SPDM), महोबा (MBA), गढ़मऊ स्टेशन (GRM) एवं महाराजा छत्रसाल स्टेशन छतरपुर में आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
इसका विवरण निम्नवत है:

बिजौली (BJI)
दिनांक 01/04/2026 को बिजौली (BJI) यार्ड में “Reliability Improvement by providing GGTRONICS make MSDAC Axle Counter” के अंतर्गत 01 संख्या रस्टि रेल ट्रैक सर्किट एवं 03 ड्यूल डिटेक्शन ट्रैक सेक्शन (कुल 04) को आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली से प्रतिस्थापित कर सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
स्थापित प्रणाली में GGTRONICS मेक MSDAC के साथ मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। कुल 08 MSDAC DP एवं 04 MSDAC ट्रैक सेक्शन स्थापित किए गए हैं, जिनमें 03 ड्यूल डिटेक्शन ट्रैक सेक्शन ऑटो रीसेट सुविधा से युक्त हैं तथा 01 रस्टि रेल ट्रैक सर्किट सिंगल डिटेक्शन पर आधारित है। साइट पर 01 LV बॉक्स (205 XT) की व्यवस्था की गई है।

सिंहपुर डुमरा
दिनांक 31/03/2026 को सिंहपुर डुमरा (SPDM) रेलवे स्टेशन यार्ड में “Reliability Improvement by providing GGTRONICS make MSDAC Axle Counter” के अंतर्गत 02 संख्या रस्टि रेल ट्रैक सर्किट को आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली से प्रतिस्थापित कर सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
स्थापित प्रणाली में GGTRONICS मेक MSDAC के साथ मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। कुल 06 MSDAC DP एवं 02 MSDAC ट्रैक सेक्शन स्थापित किए गए हैं। साइट पर 02 LV बॉक्स (202XT एवं 225XT) की समुचित व्यवस्था की गई है ।

महोबा
दिनांक 29/03/2026 को महोबा (MBA) यार्ड में “Reliability Improvement by providing GGTRONICS make MSDAC Axle Counter” के अंतर्गत 01 संख्या रस्टि रेल ट्रैक सर्किट को आधुनिक MSDAC एक्सल काउंटर प्रणाली से प्रतिस्थापित कर सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
स्थापित प्रणाली में GGTRONICS मेक MSDAC के साथ मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त साइट पर आवश्यक उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है।

गढ़मऊ
दिनांक 28/03/2026 को गढ़मऊ रेलवे स्टेशन (GRM) पर गुड्स साइडिंग से संबंधित कार्य को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) में आवश्यक संशोधनों के साथ सफलतापूर्वक कमीशन किया गया।
कार्य के अंतर्गत एक्सल काउंटर ट्रैक 287/288 XT पर CEL निर्मित MSDAC की स्थापना की गई है, जिसमें 03 डीपी एवं 01 एलवी बॉक्स की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर 03 नए डीसी ट्रैक उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही 04 नए शंट सिग्नल तथा 03 नए प्वाइंट मशीन भी स्थापित किए गए हैं।

महाराजा छत्रसाल स्टेशन, छतरपुर
दिनांक 26/03/2026 को महाराजा छत्रसाल स्टेशन, छतरपुर में “Reliability Improvement” के अंतर्गत GGTRONICS निर्मित MSDAC (Multi Section Digital Axle Counter) प्रणाली का सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया।
इस परियोजना के अंतर्गत कुल 05 MSDAC डिटेक्शन पॉइंट्स (DPs) तथा 02 ट्रैक सेक्शन्स (दोनों रस्टी रेल ट्रैक) को कवर किया गया है। साथ ही, साइट पर 02 एलवी बॉक्स (208XT एवं 209XT) स्थापित किए गए हैं।

यह प्रणाली विशेष रूप से जंग लगे (Rusty Rail) ट्रैक सर्किटों के स्थान पर स्थापित की गई है, जिससे ट्रैक की विश्वसनीयता एवं परिचालन सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

नवस्थापित MSDAC प्रणाली में अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा प्रमुख है। ट्रैक फेल होने की स्थिति में त्वरित संचालन बहाली हेतु ASM कक्ष में मैनुअल रीसेट बॉक्स भी उपलब्ध कराया गया है।
साथ ही ऑपरेटिंग एवं सिग्नल एवं दूरसंचार (S&T) स्टाफ को OEM द्वारा आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे वे इस नई प्रणाली का प्रभावी ढंग से संचालन एवं अनुरक्षण कर सकें।
