
उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल में मई 2026 के दौरान विभिन्न रेलखंडों पर अधोसंरचना विकास कार्य पूर्ण होने के उपरांत रेलगाड़ियों की अधिकतम अनुमेय गति (Sectional Speed) में वृद्धि की गई है। इसी क्रम में आंतरी-संदलपुर रेलखंड में कट एंड कनेक्शन तथा डाउन मुख्य लाइन के स्थायी डायवर्जन कार्य पूर्ण होने के बाद सेक्शनल स्पीड को 100 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा किया गया है।

इसके अतिरिक्त बरुआसागर (BWR) एवं टेहरका (TKA) स्टेशनों के मध्य नव-निर्मित 22.026 किलोमीटर लंबी दोहरी रेल लाइन तथा झांसी–मानिकपुर खंड के किलोमीटर 1149.995 से 1150.315 तक कट एंड कनेक्शन कार्य पूर्ण होने के उपरांत इस रेलखंड पर भी सेक्शनल स्पीड 100 किमी/घंटा से बढ़ाकर 110 किमी/घंटा कर दी गई है।

इसी प्रकार रागौल (RGU) से अकोना (AKW) स्टेशनों के मध्य नव-निर्मित 12.50 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज दोहरी रेल लाइन तथा कट एंड कनेक्शन भाग के चालू होने के बाद इस खंड पर सेक्शनल स्पीड 85 किमी/घंटा से बढ़ाकर 95 किमी/घंटा कर दी गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से रेल परिचालन की क्षमता में वृद्धि होगी, ट्रेनों के समय पालन में सुधार आएगा तथा यात्रियों को अधिक सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
