उमरे झांसी मंडल : झाँसी-गोविन्दपुरी रेलखंड की गति 110 से 130 किमी प्रति घंटा की गई

उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के झांसी–गोविंदपुरी 211 किमी रेलखंड खंड (422 ट्रेक किमी सेक्शन) पर सेक्शनल गति को 110 किमी/घंटा से बढ़ाकर 130 किमी/घंटा करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अत्यंत सीमित समय में ट्रैक, सिग्नलिंग, ट्रैक्शन तथा अन्य आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए हासिल की गई है।
सेक्शनल गति में इस वृद्धि से ट्रेनों के परिचालन में उल्लेखनीय सुधार होगा। यात्रा समय में कमी आएगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुगम एवं अधिक सुविधाजनक रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही, ट्रेनों की समयबद्धता (पंक्चुअलिटी) में भी सकारात्मक सुधार अपेक्षित है।
उच्च गति के अनुरूप बेहतर योजना के साथ मेंटेनेंस कार्यों का निष्पादन संभव हो सकेगा। इससे मेंटेनेंस ब्लॉक्स का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा तथा ट्रैक एवं अन्य परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए पर्याप्त समय उपलब्ध होगा। परिणामस्वरूप रेल संचालन की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता में और अधिक मजबूती आएगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *