पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. 180 किमी प्रति घंटे का स्पीड ट्रायल सफल

पूर्व मध्य रेल द्वारा मिशन रफ्तार के तहत आज दिनांक 25.03.2026 को ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न की गयी ।

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग किया जा रहा है । इनमें प्रधानखंटा से धनबाद, नेसुबो गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में फेंसिंग का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ इस रेलखंड पर कवच की स्थापना का भी कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है।

Related Posts

Got something to say? Post a comment!